फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दो घंटे की बारिश में जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डेढ़ घंटे की बारिश में जलभराव
विज्ञापन

- मोहननगर चौराहे, दिल्ली-वजीराबार रोड पर पानी भरने से वाहन चालकों को हुई दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन में रविवार दोपहर को हुई डेढ़ घंटे की बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। मोहननगर और दिल्ली वजीराबाद रोड पर जलभराव होने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। वहीं बारिश के दौरान पेड़ गिरने और लोकल फाल्ट से कई इलाके में बिजली गुल हो गई। देर शाम करीब सात बजे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं तुलसी निकेतन, शालीमार गार्डन, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, दिल्ली वजीराबाद रोड, मोहननगर आईटीएस कॉलेज समेत अन्य कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। आईटीएस कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला भी कालेज के सामने हुए जलभराव से होकर निकला। इससे नगर निगम के सफाई के दावों की भी पोल खोल दी। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-16 में लोगों के घरों के दरवाजे पर गंदा पानी जमा हो गया। तुलसी निकेतन कालोनी में भूतल पर बने फ्लैटों में पानी घुस गया। इससे लोगों का सामान भीग गया।
विज्ञापन

घर के ऊपर गिरा सूखा पेड़
वसुंधरा सेक्टर एक स्थित एक घर के बाहर काफी समय से सूखा पेड़ घर के ऊपर गिर गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी पूर्व में पेड़ों की छटाई करने के लिए आए थे। इस दौरान दीमक लगे इस सूखे पेड़ को काटने के लिए कहा गया था। जिससे हादसा होने का खतरा था। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने नहीं सुनी। इसी का नतीजा है कि रविवार को तेज हवा के दौरान पेड़ मकान की छत पर गिर गया। गनीमत रही कोई आसपास नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed