{"_id":"6165eab78ebc3edaf1151073","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2276107156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने आए बदमाश का व्यापारी ने छीना रिवाल्वर, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटने आए बदमाश का व्यापारी ने छीना रिवाल्वर, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
व्यापारियों की विभिन्न मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटने आए बदमाश का व्यापारी ने छीना रिवाल्वर, पुलिस को सौंपा
साहिबाबाद। पाइप मार्केट में सोमवार रात सेनेटरी की दुकान में घुसकर लूटपाट करने आए बदमाश की रिवाल्वर व्यापारी सुनील ने छीन ली और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक साथी फरार हो गया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार सुबह चार घंटे पाइप मार्केट बंद रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली।
साहिबाबाद पाइप मार्केट में जय कुमार अपने भाई सुनील के साथ सेनेटरी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात दो बदमाश उनकी दुकान में घुस गए। इस दौरान एक बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और रिवाल्वर उनकी तरफ तानकर पैसे मांगने लगे। जय कुमार गल्ले में पैसे निकालने लगे। तभी उनके भाई ने बदमाश को पकड़ लिया और रिवाल्वर छीन ली। इस दौरान बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया। पुलिस बदमाश को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पीड़ित ने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने सीसीटीवी में कैद घटना की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारियों ने मार्केट बंद की
पाइप मार्केट के चेयरमैन आरएन बंसल ने बताया कि सोमवार रात घटना के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक कोई पुलिस कर्मी व्यापारियों से मिलने मार्केट में नहीं आया। इसके विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और धरना दिया। सीएम को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ बजे साहिबाबाद थाना के एसएचओ नागेंद्र व्यापारियों के बीच पहुंचे। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने करीब तीन बजे अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
सीओ साहिबाबाद आलोक दूबे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।