{"_id":"615caaae8ebc3e0ded693c1b","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2271968178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगी एलिवेटेड रोड, दिल्ली जाने के लिए पकड़े नोएडा का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगी एलिवेटेड रोड, दिल्ली जाने के लिए पकड़े नोएडा का रास्ता
विज्ञापन

साहिबाबाद। वायुसेना दिवस से पहले हिंडन एयर बेस में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। सामान्य यातायात के लिए एलिवेटेड रोड को बंद किया जाएगा। सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। ऐसे में रूट प्लान देखकर ही लोग घरों से निकले। हो सके तो हिंडन एयरफोर्स जाने वाले रास्तों से बचे।
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वायुसेना दिवस के आयोजन के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। बुधवार और शुक्रवार को सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान एलिवेटेड रोड पूरी तरह से बंद रहेगी। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-9 होकर मॉडल टाउन सेक्टर-62 से नोएडा होते हुए दिल्ली जा पाएंगे। एयरबेस के बाहर व्यवस्था संभालने में सुरक्षाकर्मियों के साथ सिविल डिफेंसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
- दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-9 होकर मॉडल टाउन सेक्टर-62 से नोएडा होते हुए दिल्ली जा पाएंगे।
- रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार, एयरफोर्स गोलचक्कर से चौकी करनगेट चौकी तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।
- मोहन नगर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। - वजीराबाद रोड की तरफ जाने वाले वाहन राजेंद्र नगर गोलचक्कर होते हुए करन गेट चौकी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
- राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से छोटे/हल्के चार पहिया वाहन ट्रांस हिंडन, सीमापुर बॉर्डर या भोपुरा जाने वाले वाहन वाया मेरठ रोड तिराहे से मोहन नगर पहुंचेंगे।
- भोपुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन वाया करनगेट चौकी होते हुए बीकानेर गोलचक्कर से मोहन नगर होते हुए जाएंगे।
- लोनी से आने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर टीला मोड़ से वाया पाइप लाइन मुरादनगर होते हुए आगे बढ़ पाएंगे।