फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कल रूट डायवर्ट : दिल्ली जाने वाले प्लान देखकर निकलें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कल रूट डायवर्ट : दिल्ली जाने वाले प्लान देखकर निकलें
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन वायुसेना दिवस के मद्देनजर यातायात पुलिस ने बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और शुक्रवार को मुख्य परेड के दौरान आसपास ट्रैफिक डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया है। यातायात पुलिस इस रूट डायवर्जन को सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रख तक रखेगी। रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार, एयरफोर्स गोलचक्कर से चौकी करनगेट चौकी तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। मोहन नगर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक एनएच-9 होकर मॉडल टाउन सेक्टर-62 से नोएडा होते हुए दिल्ली जा पाएंगे।

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि छह और आठ अक्तूबर को दोनों दिन रूट डायवर्ट रहेगा। उसमें राजनगर एक्सटेंशन चौराहे की तरफ से किसी भी प्रकार के बड़े वाहन वाहन रोटरी गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी तरह एक्सटेंशन चौराहे से छोटे/हल्के चार पहिया वाहन ट्रांस हिंडन, सीमापुर बॉर्डर या भोपुरा जाने वाले वाहन वाया मेरठ रोड तिराहे से मोहन नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधी दिशा में राजेंद्र नगर गोल चक्कर के पास बीकानेर से होते हुए करनगेट चौकी की तरफ अपने गंतव्य को जा सकेंगे। दोनों दिन एलिवेटेड रोड पूरी तरह से सामान्य ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस का कहना है कि भोपुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन वाया करनगेट चौकी होते हुए बीकानेर गोलचक्कर से मोहन नगर होते गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। लोनी से आने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर टीला मोड़ से वाया पाइप लाइन मुरादनगर होते हुए आगे बढ़ पाएंगे। रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार, एयरफोर्स गोलचक्कर से चौकी करनगेट चौकी तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, मोहन नगर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक एनएच-9 होकर मॉडल टाउन सेक्टर-62 से नोएडा होते हुए दिल्ली जा पाएंगे। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि ट्रैफिक हेल्पलाइन के लिए चालक 9643322904 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed