फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

निर्माणाधीन पेठा फैक्टरी की छत गिरी एक की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निर्माणाधीन पेठा फैक्टरी की छत गिरी एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की इंदिरा एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार रात एक निर्माणाधीन पेठा फैक्टरी की छत गिर गई। इस हादसे में संचालक समेत तीन लोग मलबे में दब गए। पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
बॉर्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि दिल्ली मीतनगर कॉलोनी में रहने वाले लक्ष्मण सिंह इंदिरा एंक्लेव कॉलोनी स्थित अपनी पेठा फैक्टरी की छत का निर्माण करा रहे थे। सोमवार रात करीब सात बजे दो मजदूर रामदेव (50) और विलास (50) निवासी कोटीया जिला कटिहार, बिहार फैक्टरी की छत का कार्य खत्म करने के बाद मालिक के साथ नीचे वाले कमरे में खड़े थे। इस दौरान निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिर गई। हादसे में तीनों लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान विलास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जर्जर छत की करा रहे थे निर्माण
लक्ष्मण सिंह ने पहले यह फैक्टरी किसी और को किराए पर दे रखी थी। यहां पेठा बनाने का काम होता था। छह माह पूर्व उन्होंने फैक्टरी खाली करा ली। इसके बाद वह फैक्टरी चला रहे थे। अगस्त माह से उनकी फैक्टरी बंद थी। बरसात के चलते उनकी फैक्टरी की छत जर्जर हो गई थी। वह फैक्टरी की छत का निर्माण करा रहे थे। हादसे के दौरान विलास करीब एक घंटे तक मलबे में दबे रहे। मलबे में से मुश्किल से उन्हें निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed