फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शार्ट सर्किट से सुपर मार्केट में लगी आग, छह गाडिय़ों ने पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शालीमार गार्डन स्थित जी मार्ट सुपर मार्केट में आग लगने के बाद कॉम्पलेक्स से निकलता धुआं।
शार्ट सर्किट से सुपर मार्केट में लगी आग
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के मंगल चौक पर जी मार्ट सुपर मार्केट में सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन काफी नुकसान बताया जा रहा है।
शालीमार गार्डन के मंगल चौक पर स्थित ओसियन प्लाजा के बेसमेंट में जी मार्ट सुपर मार्केट है। इसे शब्बू मलिक इसे चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक सुपर मार्केट में आग लग गई। इस दौरान मालिक और कर्मचारी बाहर की ओर भागे। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक, पन्नी, कपड़े आदि होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर सीएफओ सुनील सिंह, एफएसओ साहिबाबाद योगेंद्र प्रसाद वैशाली, साहिबाबाद, कोतवाली की करीब छह गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। कांप्लेक्स में धुआं भरने से आसपास के बैंक, दुकान आदि को भी खाली कराया गया। इसके बाद दमलकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

तीनों तरफ से बंद था सुपर मार्केट
बेसमेंट में बना सुपर मार्केट तीनों तरफ से बंद था। एक ओर से प्रवेश द्वार होने के कारण धुआं उसी रास्ते से तेजी से बाहर आ रहा था। दमकल कर्मियों ने आसपास के कई शीशे तोड़े। इसके बाद बीए सेट पहनकर दमकल कर्मी अंदर घुसे और आग बुझानी शुरू की। गनीमत रही आग में कोई फंसा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल के पास लगा जाम
आग की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर ही लोगों ने अपने वाहन खड़े कर दिए। इस वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने में काफी दिक्कत हुई। राम मनोहर लोहिया पार्क की ओर से आने वाली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ कम होने के बाद राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed