फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

उत्तराखंड जाने के लिए 11 से मिलेगी ऑनलाइन बस टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
उत्तराखंड जाने के लिए 11 से मिलेगी ऑनलाइन बस टिकट
विज्ञापन

साहिबाबाद। उत्तराखंड जाने वाले यात्री 11 जुलाई से ऑनलाइन बस की टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं हल्द्वानी के लिए 12 जुलाई से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। विभाग की तरफ दोनों मुख्य रूटों पर छह-छह बसें लगाई गई हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

करीब दो महीने बाद बृहस्पतिवार से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू की गई है। विभाग की तरफ से अभी कश्मीरी गेट और आनंद विहार से उत्तराखंड की बसें चलाई जा रही हैं। अभी यात्रियों को बस अड्डे पहुंचकर या फिर बस में टिकट लेना पड़ा रहा है। ऐसे में कई बार सीट फुल होने पर यात्री को सीट नहीं मिलती। विभाग की तरफ से जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार देहरादून की बसों में 11 जुलाई से यात्री ऑनलाइन जनरथ और शताबदी बसों में टिकट बुक कर सकते हैं। अभी देहरादून के लिए पांच एसी बसें चलाई जा रही हैं। वहीं हल्द्वानी के लिए 12 जुलाई से ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। हल्द्वानी के लिए छह बसें विभाग की तरफ से लगाई गई हैं। टिकट बुक करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पहले गाजियाबाद रीजन से करीब 80 बसों का संचालन होता था। अभी बीस बसें ही चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या जैसे जैसे बढ़ेगी बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। एआरएम साहिबाबाद बीके अग्रवाल ने बताया कि 11 से ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था चालू हो जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed