फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इंद्रप्रस्थ योजना के एक फ्लैट में हो रहा था लिंग परीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंद्रप्रस्थ योजना के एक फ्लैट में हो रहा था लिंग परीक्षण
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ योजना के एक फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र पर हरियाणा के गुरुग्राम और गाजियाबाद की पीसीपीएनडीटी टीम ने मंगलवार को छापामारी की। इस दौरान टीम ने लिंग परीक्षण करने आए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जबकि उसका साथी मशीन लेकर फरार हो गया। मामले में मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ और उप जिलाधिकारी की तरफ से थाना टीला मोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हरियाणा की पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियमय तथा दुरुपयोग) टीम को सूचना मिली थी कि इन्द्रप्रस्थ आवासीय योजना के फ्लैट नंबर 564 में अवैध रूप से संचालित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण किया जा रहा है। हरियाणा की टीम ने गाजियाबाद की टीम के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। टीम ने मौके से कुलदीप निवासी नगलु राया, साउथ वेस्ट दिल्ली को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा लिंग परीक्षण किया जा रहा था। छापेमारी की जानकारी होते ही उसका दूसरा साथी कपिल पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर बाइक से फरार हो गया। वह पोर्टेबल मशीन लेकर आया था। गाजियाबाद पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल डाक्टर सुनील त्यागी द्वारा मौके से ही मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके बाद थाना टीला मोड़ में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएचओ टीला मोड़ ओमप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed