फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

साइट फोर की दो फैक्टरियों और घर से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
साइट फोर की दो फैक्टरियों और घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना लिंक रोड में चोरों ने दो फैक्टरी और एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फैक्टरी से चोर लाखों रुपये का सामान और घर से पांच मोबाइल समेत एक लैपटॉप और नकदी चोरी कर फरार हो गए। तीनों पीड़ित की तरफ से थाने लिंक रोड में शिकायत दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। एसएचओ लिंक रोड का कहना है कि चोरी के तीनों मामले में शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
केस एक
कड़कड़ मॉडल में राजेश राघव रहते हैं। वह सोमवार रात को अपने चार भाइयों के साथ घर पर ही सो रहे थे। रात में बिजली चली गई तो वह लोग दरवाजा खोलकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो घर में रखे पांच मोबाइल, एक लैपटॉप व 28 हजार रुपये गायब थे। उनका पर्स दूसरी मंजिल पर जाने वाले रास्ते पर मिला। जिसमें कागज तो थे लेकिन पैसे गायब थे। उन्होंने थाना लिंक रोड पर चोरी की शिकायत दी है। उनका कहना है कि सुबह जब मोबाइल पर कॉल किया गया तो दो नंबर ऑन थे। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

केस दो
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में एक मीडिया संस्थान है। यहां पर रविवार रात को तीन चोर फैक्टरी के अंदर घुस आए। चोरों को चोरी करता देख फैक्टरी में तैनात गार्डों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों चोर भागने लगे। उन्होंने चोरों का पीछा भी किया लेकिन चोर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने मैनेजर को मामले की जानकारी दी। मैनेजर सुनील कुमार जैन फैक्टरी पहुंचे तो पता चला कि चोर पारकर की ड्राइव चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उन्होंने चोरी की शिकायत थाना लिंक रोड में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में राजनगर एक्सटेंशन निवासी गौतम कुमार मिश्र की फैक्टरी है। फैक्टरी में पीवीसी पाइप और पानी की टंकी बनाने का काम किया जाता है। उनकी फैक्टरी से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की 16 बैटरियां चोरी हो गईं। उन्होंने इसकी लिंक रोड थाने में शिकायत दी। सोमवार रात में मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed