फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे आरोपी को लगी गोली, अस्पताल में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे आरोपी को लगी गोली, अस्पताल में मौत
विज्ञापन

- शोर मचाते हुए गार्डों ने चलाई थी गोली, दो आरोपी हो गए थे फरार
- गोली लगी हालत में साहिबाबाद थाने पहुंचा था घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती
- लिंक रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, फैक्टरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में चोरी करने के दौरान गार्डों ने देखकर शोर मचाते हुए एक राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दो आरोपी भाग गए जबकि एक युवक घायल होकर गिर गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
लिंकरोड थाना क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर बीपीएल डिस्प्ले डिवाइसेज लिमिटेड फैक्टरी है। यह फैक्टरी कई वर्षों से बंद है। सुरक्षा के चलते यहां पर गार्ड तैनात हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा सुपरवाइजर राजकुमार पाल ने रविवार देर रात को फैक्टरी में चोरी करते तीन आरोपी को देखकर शोर मचा दिया। गार्डों को देखकर आरोपी भागने लगे। इस पर एक गार्ड ने गोली चला दी लेकिन तीनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो घटना के दिन रात में कुछ देर बाद साहिबाबाद थाने पर घायल हालत में एक युवक ऑटो से पहुंचा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की। तभी युवक को तलाश करते हुए एक महिला, दो युवकों के साथ पति की गुमशुदगी की शिकायत लेकर लिंकरोड थाने में पहुंची। पुलिस ने घायल युवक की फोटो दिखाई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कोतवाली नगर के सराय नजर अली मोहल्ला निवासी मनीष (26) के रूप में हुई। जबकि उसके दोनों साथी रहीम और अय्यूब निवासी मोहल्ला सराय नजर अली हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों और फैक्टरी के सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों घटना के बाद भाग गए थे और मनीष घायल हो गया था। पकड़े जाने के डर से वह सीधे भाग गए। इसके बाद मनीष साहिबाबाद थाने पहुंचा होगा। एसपी सिटी ने बताया कि मनीष के गले में गंभीर चोट थी, जिससे वह बोल नहीं पा रहा था और हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तीनों साथ निकले थे 23 मई को
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मनीष, अय्यूब और रहीम तीनों रविवार की रात 10 बजे घर से निकले थे। करीब 3.15 बजे फैक्टरी से सामान चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान घटना हुई है। अय्यूब और रहीम पर पहले से ही पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मनीष पर एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था। इसके चलते मनीष की पत्नी को पता था कि वह तीनों साथ निकले हैं। तभी वह दोनों को साथ लेकर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed