फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सीओ आफिस के पास महिला स्वास्थ्य कर्मी से लूटा बैग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सीओ आफिस के पास महिला स्वास्थ्य कर्मी से लूटा बैग
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद के लाजपतनगर निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग लूट लिया। पीड़िता दिल्ली स्थित अपने मेडिकल कॉलेज से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। जहां घटना हुई उसके पास में ही सीओ साहिबाबाद का आफिस भी है। पीड़िता की ओर से साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साहिबाबाद के लाजपतनगर में ए ब्लॉक में गीता रानी वर्मा परिवार के साथ रहती हैं। वह दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में टेक्नीशियन हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई की शाम को वह ड्यूटी खत्म कर पति के साथ बाइक पर बैठकर बॉर्डर से घर आने के लिए निकली थीं। रास्ते में राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से पहले बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब आए और उनके हाथ से बैग लूट लिया। पीड़िता ने बताया कि बैग में आईकार्ड, मोबाइल, तीन हजार रुपये समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के दावे की खुली पोल
राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास जहां पर घटना हुई है। वहां पास में सीओ साहिबाबाद का आफिस और राजेंद्र नगर पुलिस चौकी है। वहां पर चेकिंग के लिए पुलिस बैरियर भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह लूट कर फरार हो गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed