{"_id":"609985c68ebc3e96fc0d8155","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd21848181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती संविदा विद्युतकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती संविदा विद्युतकर्मी की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में फॉल्ट ठीक करने के दौरान पैर फिसलने से चोटिल संविदा विद्युत कर्मचारी मासूम अली की रविवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। बिजली विभाग की तरफ से मुआवजा राशि समेत अन्य मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन में बीते शनिवार की दोपहर एक बिल्डिंग के ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रांसफार्मर का फाल्ट दूर करने का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान संविदा पर कार्यरत लाइनमैन मासूम अली (43) का पैर स्लिप होने से वह नीचे गिर गए थे। बताया गया है कि वह 20 साल से संविदा पर कार्यरत थे। उधर, शालीमार गार्डन की सांझा प्रयास संस्था के संयोजक जुगल किशोर ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद और दूसरे कर्मचारियों को सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। एसडीओ विजय कुमार सैनी का कहना कि परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मुआवजा और दूसरी मदद दी जाएगी।