फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ऑरेंज जोन में शहर का प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ऑरेंज जोन में शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर बुधवार को भी ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 247 दर्ज किया गया। अभी भी प्रदूषण का स्तर मानकों से दो गुना अधिक बना हुआ है जो कि खराब स्थिति में है।

गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर मंगलवार को मानकों से ढाई गुना अधिक था। इसमें बुधवार को मामूली कमी देखी गई। शहर का प्रदूषण स्तर 250 से नीचे 247 पर आ गया। हालांकि अभी भी शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ है और खराब स्थिति में है। आंकड़े देखे जाए तो लोनी का एक्यूआई अभी भी गाजियाबाद में सबसे ज्यादा है। हालांकि बुधवार को इसमें कमी देखी गई। लोनी का एक्यूआई 288 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 288 और 172 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई भी 246 रहा। यहां पीएम दस का स्तर 246 तक पहुंच गया जबकि पीएम 2.5 का स्तर 212 दर्ज हुआ। वसुंधरा में एक्यूआई भी मानकों से दो गुना अधिक 242 दर्ज किया गया। वसुंधरा में पीएम दस का स्तर 242 तो पीएम 2.5 का स्तर 159 रहा। सबसे कम एक्यूआई संजय नगर का रहा। यहां पर एक्यूआई 203 दर्ज हुआ। संजय नगर में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 203 और 131 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed