{"_id":"603fe4e78ebc3ec86f6c0c01","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2147812172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहनों के लिए एलिवेटेड रोड खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहनों के लिए एलिवेटेड रोड खोली
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर इंदिरापुरम कनावनी स्लोप के पास बैरिकेडिंग लगी और तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहनों के लिए एलिवेटेड रोड खोली
साहिबाबाद। किसान आंदोलन के चलते एलिवेटेड रोड से यूपी गेट जाने वाली बंद लेन को ट्रैफिक पुलिस ने इंदिरापुरम-कनावनी स्लोप तक खोल दिया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को इंदिरापुरम और नोएडा जाने के लिए बड़ी राहत मिली है। ट्रैफिक पुलिस एलिवेटेड रोड को सुबह आठ से रात नौ बजे तक खोलेगी। वहीं, इंदिरापुरम-कनावनी स्लोप के ऊपर से यूपी गेट की ओर वाहन रोकने के लिए वहां पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक बीपी गुप्ता ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक छोटे रास्ते से भी निकल जाते हैं। जबकि मोहननगर की ओर भी वाहनों का दबाव बढ़ रहा था। इसके लिए एलिवेटेड रोड की राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट की ओर जाने वाली लेन को इंदिरापुरम कनावनी स्लोप तक के लिए खोल दी है। जिससे दोपहिया वाहन चालक अब राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड के जरिये इंदिरापुरम की तरफ आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी चार पहिया वाहन चालकों के लिए एलिवेटेड रोड को पूरी तरह खोलने पर उच्च अधिकारियों द्वारा निर्णय नहीं हो पाया है। वसुंधरा के निवासी अमित किशोर ने बताया कि एलिवेटेड रोड बंद होने से इंदिरापुरम आने में दिक्कत होती थी। किसान आंदोलन की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने इसे बंद कर दिया था। जिस कारण वाहन चालकों को करहेड़ा नागद्वार होते हुए जीटी रोड से अर्थला होते हुए मोहननगर से वसुंधरा के रास्ते घूमना पड़ता था। अब किसानों की कम संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एलिवेटेड रोड के जरिये इंदिरापुरम के सर्विस रोड को इंदिरापुरम-कनावनी जाने वाले रास्ते को खोल दिया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को अब मोहननगर चौराहे की तरफ से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन से आगे एलिवेटेड रोड शुरू होने वाले प्वाइंट से बैरिकेडिंग को हटाकर उसे इंदिरापुरम कट के पास (स्लोप से ऊपर) दिल्ली जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके अलावा एक गार्ड की भी नियुक्ति कर दी है।