फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

12वीं मंजिल से गिरकर नौवीं की छात्रा की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इसी बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत। - फोटो : GHAZIABAD City
12वीं मंजिल से गिरकर नौवीं की छात्रा की मौत
विज्ञापन

- इंदिरापुरम की अहिंसाखंड दो की आशियाना उपवन सोसायटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की अहिंसाखंड दो की आशियाना उपवन सोसायटी में शुक्रवार रात 12वीं मंजिल से गिरकर नौवीं कक्षा की छात्रा परी चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आशियाना उपवन सोसायटी में 12वीं मंजिल पर राहुल चौहान पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। परी उनकी इकलौती बेटी थी। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परी वसुंधरा के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे कमरे की खिड़की से वह नीचे गिर गई। आवाज सुनकर वहां टहल रहे लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परी को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजन बात करते की स्थिति में नहीं हैं। परिजनों से बातचीत होने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। शव को पास्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

पुराने मामले
27 जुलाई 2020 को इंदिरापुरम के कनावनी चौकी क्षेत्र की साया जयनित सोसायटी में सोमवार शाम करीब सात बजे एक युवक संदिग्ध हालात में 22 वीं मंजिल से गिरकर मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

04 सितंबर 2020 की रात अहिंसाखंड दो की ऋषभ क्लाउड नाइन सोसायटी की 11 वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत
16 जुलाई 2020 को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एटीएस सोसायटी में रहने वाली छात्रा संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed