फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

यह किसान की पगड़ी और गरीब की रोटी की लड़ाई है : टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
यह किसान की पगड़ी और गरीब की रोटी की लड़ाई है : टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। पुण्यतिथि पर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी गेट पर कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण था और आगे भी शांति व अहिंसा के साथ चलेगा। 66 दिनों में किसान आंदोलन में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संकेत कर कहा है कि दोबारा बातचीत होगी और उसी से समाधान निकलेगा। यदि बातचीत से सहमति नहीं बनी थी तो उसका मतलब यह नहीं कि कानून जबरदस्ती मान लिया जाए। यह किसानों की पगड़ी और गरीबों की रोटी की लड़ाई है। अगर कोई किसानों की पगड़ी पर हाथ डालेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच उन्होंने मंच और आंदोलन स्थल पर जगह-जगह घूमकर किसानों से बातचीत की। वहीं, रोजाना की तरह मंच पर 11 किसानों की सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल शुरू हुई, जो कि 24 घंटे के लिए है।
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को समर्थन देने के लिए लोग पानी भी साथ ला रहे हैं, यह उनकी भावनाएं हैं। हमने पहले भी झंडे मांगे थे तो हमें दो लाख झंडे मिले थे। पानी से जीवन का रिश्ता है, हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी है तो आंदोलन में भी पानी की उतनी जरूरत है, जितनी लोगों को भोजन की। लोग पानी लेकर आ रहे हैं। अब वह इस आंदोलन को टूटने नहीं देंगे। 28 जनवरी की रात पुलिस फोर्स की सख्ती के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने संविधान का उल्लंघन होते देखा था। यह आंदोलन किसानों की पगड़ी और गरीब की रोटी की लड़ाई है। यदि कोई पगड़ी पर हाथ डालेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राकेश टिकैत ने फिर यह बात दोहराई की कि बातचीत से ही इसका हल निकलेगा, भले सरकार डेढ़ साल बाद ही बात करे।
विज्ञापन

किराए पर बुलाए गए लोग कर रहे हमले
सिंघु बॉर्डर पर बवाल को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग किसानों पर हमले कर रहे हैं, वह स्थानीय नहीं है। बल्कि किराए पर बुलाए गए हैं। इन लोगों की मानसिकता सेट कर दी गई है। इन लोगों को सिखाया गया है कि सिख किसानों ने तिरंगे का अपमान किया है। अब झंडे के खिलाफ वफादारी दिखाकर किराए के लोगों को भड़काया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर किसी को कार्रवाई करने का हक है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed