फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

टिकैत परिवार की महिलाएं बोलीं : 10 साल चलेगा आंदोलन तो भी डटे रहेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आंदोलनकारी किसानों ने महिला किसान संकल्प दिवस मनाया। - फोटो : GHAZIABAD City
टिकैत परिवार की महिलाएं बोलीं : 10 साल चलेगा आंदोलन तो भी डटे रहेंगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसान आंदोलन में महिला किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत के परिवार की महिलाएं भी पहुंची और सुबह से देर शाम तक यूपी गेट पर मौजूद रहीं। इस दौरान टिकैत परिवार की महिलाओं ने कहा कि सरकार को समझना होगा और एमएसपी पर कानून बनाना होगा। महिलाओं ने कहा कि यह आंदोलन दस साल भी चले तो उन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है, सभी का समर्थन हमेशा बना रहेगा और यहां आने वाले किसानों और आम जनता की संख्या बढ़ती ही जाएगी।
आंदोलन में सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत के परिवार की सभी महिलाएं व बच्चे पहुंचे थे। इस दौरान राकेश टिकैत की छोटी बहू निकिता ने कहा कि किसानों के दर्द को अब आम जनता भी समझ रही है, यही वजह है कि आंदोलन में लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को पता नहीं क्यों समझ नहीं आ रही किसानों की बातें और हर बार अगली बैठक की तारीख दे देते हैं। निकिता ने कहा कि किसान सरकार से अपनी फसलों का न्यूतम मूल्य ही तो मांग रही है, इसे देने में सरकार न जाने क्यों इतनी आनाकानी कर रही है। किसानों की जमीन दांव पर लगा बैठी सरकार ने एक बार भी किसानों से नहीं पूछा। निकिता ने कहा कि आंदोलन के दौरान कितने ही किसान शहीद हो गए लेकिन सरकार को श्रद्धांजलि देने तक की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन

वहीं टिकैत परिवार की सबसे छोटी बेटी अंचिता ने कहा कि सरकार चाहे तो किसानों की बात मानकर एक दिन में फैसला कर सकती है और किसान अपने घर को लौट सकेंगे लेकिन सरकार ऐसा नहीं सोच रही। अंचिता ने कहा कि इस आंदोलन में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। घर से कोसो दूर परिवार के सभी पुरुष सदस्य सड़क पर बैठे हुए हैं ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम उनका पूरा समर्थन करें और घर परिवार और समाज की जिम्मेदारी संभाल लें ताकि पुरुषों की अनुपस्थिति में भी परिवार समाज और गांव की व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed