फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

पिता ने चार वर्षीय बेटी को गला घोंटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
रोने से तंग आकर बेटी को
विज्ञापन

ही गला दबाकर मार डाला
साहिबाबाद। खोड़ा के नेहरू गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार को पिता ने ही चार वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि घर छोड़कर चली गई मां और भाई की याद में बच्ची रो रही थी। इससे तंग आकर पिता ने बेटी का गला दबा दिया। इसके बाद आरोप बच्ची के शव को टेंपो में लेकर पत्नी को ढूंढने नोएडा की तरफ निकल गया। इस बीच आरोपी के छोटे भाई ने भाई के लापता होने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। नोएडा पुलिस ने सेक्टर-11 से आरोपी पिता को पकड़ लिया और खोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
खोड़ा के नेहरू गार्डन इलाके में वासुदेव गुप्ता रहता है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है और टेंपो चलाता है। उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में काम करती है। करीब बीस दिन पहले पत्नी अपनी तीन वर्षीय बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई। घर पर वह अपनी चार वर्षीय बेटी अदिति को छोड़ गई थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर को अदिति मां-भाई की याद में रो रही थी। वासुदेव बेटी को चुप करा रहा था लेकिन बेटी चुप नहीं हुई। गुस्से में आकर वासुदेव ने बेटी का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वासुदेव बेटी के शव को अपने टेंपो में लेकर पत्नी की तलाश करने निकल पड़ा। शाम करीब पांच बजे वासुदेव का भाई उसके घर आया तो उन दोनों को घर पर न देख गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

टेंपो से ले जा रहा था बेटी का शव
पुलिस ने सूचना पर आरोपी को नोएडा सेक्टर-11 में टेंपो समेत पकड़ लिया। पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली तो उसमें बच्ची का शव रखा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी पिता को खोड़ा पुलिस को सौंप दिया। थाना खोड़ा एसएचओ असलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची की मां को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed