फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

6 लाख रुपये से भरा बैग लूटने आए बदमाशों से भिड़े युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
6 लाख रुपये से भरा बैग लूटने आए बदमाशों से भिड़े युवक
विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दो युवकों से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 6 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। पीड़ित बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। खुद को घिरता देख बदमाश भाग गए। बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
नसबंदी कॉलोनी में राधेश्याम परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने 6 लाख रुपये दिल्ली स्थित एक बैंक में जमा करवाने के लिए अपनी दुकान में काम करने वाले जीतू और मोहन नगर में रहने वाले अकाउंटेंट विवेक त्यागी को दिए थे। दोपहर के समय जैसे ही दोनों बाइक से लाल बाग सब्जी मंडी वाले रोड पर पहुंचे, तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनकी चलती हुई बाइक से चाबी निकाल ली। चाबी निकालने के दौरान उनकी बाइक बंद हो गई। बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने दोनों पीड़ितों पर तमंचा तान कर पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। दोनों पीड़ितों ने पैसों का बैग छीनने नहीं दिया। इस दौरान बदमाशों और पीड़ितों में झड़प हो गई। पीड़ितों ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख एक बदमाश विवेक त्यागी के हाथ पर चाकू से हमला करफरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बॉर्डर थाना एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

तमंचे से नहीं चली गोली तो भिड़ गए पीड़ित
स्कूटी सवार बदमाशों ने जब दोनों पीड़ितों पर तमंचा तान दिया तो पीड़ितों ने रुपयों से भरा बैग मजबूती से पकड़ लिया। इस पर बदमाश अपने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास करने लगे लेकिन गोली नहीं चली। दोनों पीड़ितों को आभास हो गया कि बदमाशों के पास जो हथियार है वह खराब है। इस पर दो कर्मचारी बिना डरे बदमाशों से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed