फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बेटियों ने दिखाई पंच की ताकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बेटियों ने दिखाई पंच की ताकत
विज्ञापन

साहिबाबाद। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत ‘अपनी सुरक्षा-अपने हाथ’ के तहत वसुंधरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में सेल्फ डिफेंस कैंप लगाया गया। कैंप में छात्राओं को पंच मारना सिखाया गया। कराटे ट्रेनर तुषार ठाकुर और आशीष चौधरी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के कई टिप्स बताए और बच्चों को प्रैक्टिस भी कराई।
सेल्फ डिफेंस कैंप में पहले सभी छात्राओं को कराटे के मुताबिक शरीर को तीन अलग-अलग पार्ट अपर, मिडिल और लोअर पार्ट के बारे में बताया गया। इसके बाद पंच कैसे बनाया जाता है और किस तरह से दूसरों पर वार किया जाता है, इसकी ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद सिंगल और डबल पंच क्या है इसकी जानकारी दी गई। कराटे ट्रेनर तुषार ने छात्राओं को बताया कि किस तरह आप किसी के फेस पर पंच कर उसे घायल कर सकते हो। इसके बाद तुषार और आशीष ने छात्राओं को बताया कि किस तरह आप किसी की उंगलियों से उस पर अपना कंट्रोल कर सकते हो। उंगली को किस तरह मोड़ना और दबाना है छात्राओं को बताया गया।
विज्ञापन

हम लोगों ने पहली बार पंच मारना सीखा है। पंच कैसे बनाया जाता है और सामने वाले को कहां प्रहार करना है, बेहद महत्वपूर्ण बातें हमने सीखी हैं। - नेहा
पंच मारना और दूसरों को उसकी उंगलियों से कंट्रोल करना यह सारी बातें आज ही सीखी हैं। हमने कराटे का नाम सुना था आज मालूम हुआ कि कराटे के क्या नियम व गुण हैं। - शबनम
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें कैंप में बहुत कुछ सीखने को मिला। आज ही मालूम हुआ कि हमारा हेयरबैंड और चश्मा भी हमारा हथियार बन सकता है। - तनु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed