फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद, तीन दिन और झेलना होगा स्मॉग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
देश में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद, तीन दिन तक सांस लेने में होगी दिक्कत
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हालात चिंताजनक हुए जा रहे हैं। मंगलवार को सबसे अधिक 446 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश में पहले स्थान पर रहा। प्रदूषण बोर्ड ने अगले तीन दिन ऐसे ही हालात रहने की बात कही है। हवा की गति थमने और पटाखा, वाहन, पराली के धुएं ने वायु प्रदूषण के स्तर को एक बार फिर बेहद खतरनाक जोन में पहुंचा दिया है। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 439 के साथ दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया।
दो दिन पहले दिवाली पर कम पटाखे फूटने पर लोग प्रदूषण कम रहने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अचानक से हवा की गति थमने से मंगलवार को दिन भर आसमान में स्मॉग छाया रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी की मानें तो पटाखे के धुएं के अलावा पंजाब और हरियाणा में लगातार पराली जलाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल वहां पर सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही है। जिसका धुआं दिल्ली-एनसीआर के आसमान में स्मॉग के रूप में छा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों को देखे तो मंगलवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 446 दर्ज किया गया। जो सामान्य स्तर से चार गुना ज्यादा है। इसी वजह से सुबह से ही आसमान में भारी धुंध छाई रही। जिसकी वजह से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 439 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया जो तीसरे स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर मुरादाबाद का एक्यूआई 424 और पांचवें नंबर पर पानीपत में 415 एक्यूआई दर्ज किया। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली 400 एक्यूआई के साथ छठे नंबर पर रही।
विज्ञापन

टीएचए में वसुंधरा सबसे प्रदूषित : वसुंधरा में एक्यूआई 444 के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि पीएम 10 मानक से चार गुना अधिक 411 पर दर्ज किया गया। संजय नगर में 442 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर जबकि लोनी 439 के साथ तीसरे और इंदिरापुरम 433 एक्यूआई के साथ रेड जोन में दर्ज किया गया। प्रदूषण स्तर लगातार रेड जोन में बने रहने से अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद घातक हो सकता है। जबकि गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों ने घर में एयर प्यूरिफायर लगवाकर बाहर ना निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह में 500 के पार पहुंचा गाजियाबाद का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार मंगलवार को गाजियाबाद का पीएम-2.5 सुबह पांच बजे 500 से अधिक दर्ज किया गया। दिनभर का औसत पीएम-2.5 445 और पीएम-10 का स्तर 407 दर्ज किया गया। जो बेहद खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। वही एनओ-2 की मात्रा भी 181 दर्ज की गई। इसके कारण जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हुई। हवा की गति पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। इस वजह से वायुमंडल में नमी 56 फीसदी बनी रही। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक दिनभर बादल छाए रहने से आसमान में स्मॉग का असर और अधिक रहा।

मिश्रित धुएं ने बिगाड़े हालात
पीसीबी अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सूरज निकलने के चलते स्मॉग का सामना नहीं करना पड़ा जबकि वातावरण में धुआं भरा था। मंगलवार को हवा की गति काफी कम रहने के चलते यह धुआं स्मॉग के रूप में दिखा। इस स्मॉग में पटाखा, वाहन, धूल और पराली का धुआं मिश्रित है। पीसीबी अधिकारियों को मौसम विभाग से पता चला है कि अगले दो तीन दिनों तक हवा की गति पांच किमी की रफ्तार से भी कम रहेगी। ऐसे में दो तीन दिनों तक स्मॉग छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed