फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाईदूज पर बहन से झगड़े के बाद भाई ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाईदूज पर बहन से झगड़े के बाद भाई ने की आत्महत्या
विज्ञापन

लोनी। अंबेडकर कॉलोनी में सोमवार शाम बहन-भाई के झगड़े को शांत कराने के लिए मां ने दोनों को डांटा तो गुस्साए 14 साल के भाई ने कमरे में फंदा लगा लिया। आननफानन में परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
अंबेडकर कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम उस व्यक्ति के छोटे बेटे (14) का अपनी इकलौती बहन से खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ने लगे। लड़ाई देखकर मां ने दोनों को डांटा और स्कूल का काम करने के लिए कहा। मां की डांट बेटे को गवारा नहीं हुई। बेटे ने मकान के ऊपर वाले कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद बहन कमरे में गई तो उसने भाई को फंदे पर लटका हुआ देखा। परिजनों ने किशोर को फंदे से उतारकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस उसका पोस्टमार्टम करा रही थी, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। लोनी एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते है।
विज्ञापन

भाईदूज के दिन शव पहुंचते ही मचा कोहराम
किशोर परिवार में सबसे छोटा था। परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को भाई दूज वाले दिन जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा तो बहन ने आपा खो दिया और भाई से लिपट कर रोने लगी। बेटे की मां भी बेहोश हो गई। परिजनों ने देर रात स्थानीय कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed