फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एयरपोर्ट की सुरक्षा का खाका तैयार, ट्रेनिंग को भेजे गए जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नोट: खबर में एडीएम सिटी का वर्जन लें
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
हिंडन एयरपोर्ट की सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग के लिए एक घंटे चली मीटिंग
- एयरपोर्ट में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की जल्द ट्रेनिंग कराने और चेकिंग प्वाइंट निश्चित करने की हुई बात
- मीटिंग में शामिल हुए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी, टर्मिनल का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारी तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री प्वाइंट, स्मूथ ट्रैफिक और बाहर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था का भी खास इंतजाम किया जा रहा है। इसकी व्यवस्था का खाका तैयार करने के लिए शुक्रवार को सीओ साहिबाबाद के ऑफिस में बैठक मीटिंग हुई। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद एयरपोर्ट का निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
हिंडन एयरपोर्ट से निकट भविष्य में उड़ान की संभावना को देखते हुए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीओ ऑफिस पर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मीटिंग में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर बात हुई। एयरपोर्ट के अंदर तैनात पुलिस कर्मियों की जल्द ट्रेनिंग कराने, मेन एंट्री गेट से कुछ दूर पहले वाहनों की चेकिंग के लिए बूम बैरियर, सीसीटीवी लगाने, चेकिंग प्वाइंट के दोनों ओर पुलिस पीकेट बनाकर वाहनों की चेकिंग पर चर्चा हुई। साथ ही एयरपोर्ट के बाहर अलग से पुलिस चौकी बनाए जाने पर भी मंथन हुआ। एयरपोर्ट पर बाहर से आने और जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की जगह देखी गई।
विज्ञापन

आविप की जमीन पर पार्किंग बनाने पर विचार
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि आसपास निजी जमीन है। इसके लिए यहां पर जगह मिलने में दिक्कत आएंगी। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट के पास खाली जमीन आवास विकास परिषद की है। यहां पर पार्किंग बनाई जा सकती है। इसके लिए परिषद से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था की बनाई रूपरेखा
बैठक खत्म करने के बाद अधिकारी हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल का जायजा लेने पहुंचे। पहले ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रूपरेखा बनाई। एयरपोर्ट कट की ओर जाने के लिए बनाए गए टर्न पर लग रहे जाम पर पर चर्चा हुई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्ली से आने वाले यहां पर फंसते हैं। इस कट को बंद कर 100 मीटर आगे ले जाया जाए और हाल में चल रहे यूटर्न को 100 मीटर पहले खोला जाए। इस कट पर जाम नहीं लगेगा। सड़क का जिम्मा पीडब्ल्यूडी के पास है। मेंटेनेंस के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से कुछ समय पहले सीआरआरआई से स्टडी कराने की जानकारी मिली है। बैठक में एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ डा. राकेश मिश्रा, टीआई परमहंस तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed