{"_id":"622662aaf3df3f5edf77d559","slug":"ghaziabad-news-loni-news-gbd2350883148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी से एक लाख रुपये महीना रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा कारोबारी से एक लाख रुपये महीना रंगदारी मांगी
विज्ञापन

लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित कपड़ा कारोबारी से बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल कर एक लाख रुपये की हर महीने रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
इंद्रापुरी कॉलोनी में अरशद परिवार के साथ रहते हैं। घर के नीचे उनकी कपड़े की दुकान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम अज्ञात नंबर से उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने फोन पर पैसे मांगे। पीड़ित ने पूछा कि कैसे पैसे। इस पर बदमाश बोला जल्द एक लाख रुपये महीना दे दे। बदमाश ने कहा कि पहली बार तुमसे रंगदारी मांग रहा हूं। पीड़ित ने तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि जिस फोन से कॉल आई है। उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए कुछ पुराने गैंग से पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित के घर और दुकान पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक माह पहले भी मांगी थी रंगदारी
पीड़ित ने बताया कि 4 फरवरी को उनकी दुकान में दो अज्ञात युवक आए थे। उन्होंने अपने फोन पर पीड़ित से बात कराई थी। कॉलर ने फोन पर प्रति माह रंगदारी देने को कहा था। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पड़ोस की दुकान से हथियार के बल पर कपड़े लूटे थे
अरशद की दुकान से दो दुकान बाद प्रदीप की कपड़े की दुकान में घुसकर तीन बदमाशों ने करीब एक माह पहले हथियारों के बल कपड़े लूटे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी के कई दुकानदारों से बदमाश धमकी देकर रंगदारी वसूलते हैं। दुकानदार डर के चलते पुलिस को नहीं बताते हैं।