{"_id":"60e4b0c98ebc3e53ab7cc68f","slug":"ghaziabad-news-loni-news-gbd2217865168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर मारकर तेल कारोबारी से लूटे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर मारकर तेल कारोबारी से लूटे दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक में टक्कर मारकर तेल कारोबारी से लूटे दो लाख रुपये
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में तेल कारोबारी की बाइक में टक्कर मारकर तीन बदमाशों ने दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तब तक आरोपी भाग गए। पीड़ित आसपास की दुकानों से रुपयों का कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। पीड़ित की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घनश्याम झा गंगा विहार कॉलोनी दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। उनका तेल-घी का थोक का कारोबार है। लोनी समेत आसपास के लोगों को माल की सप्लाई करते हैं। खुद ही दुकानों से इसके रुपये का कलेक्शन करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोनी में कलेक्शन कर नवीन कुंज जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गन प्वाइंट पर दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दोपहर में करीब सवा दो बजे हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। पीड़ित ने मामले में लोनी बॉर्डर थाने में तहरीर दी है। एसएचओ लोनी बॉर्डर अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध नंबरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।