{"_id":"63ae71e7141e1e2c82113642","slug":"ghaziabad-news-inspector-died-after-chest-pain-posted-at-shipra-sun-city-outpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीने में दर्द उठा और दरोगा की हो गई मौत, शिप्रा सन सिटी चौकी पर थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीने में दर्द उठा और दरोगा की हो गई मौत, शिप्रा सन सिटी चौकी पर थे तैनात
Fri, 30 Dec 2022 10:36 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:36 AM IST
सार
शिप्रा सन सिटी के चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात रामबीर जादौन को रात में सीने में अचानक तेज दर्द उठा। उन्होंने इसके बाद परिजनों को बताया। रात में ही परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शालीमार गार्डन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी रामबीर जादौन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिप्रा सन सिटी के चौकी प्रभारी रामबीर जादौन का गुरुवार देर रात सीने में दर्द होने के बाद निधन हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।
विज्ञापन
शिप्रा सन सिटी के चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात रामबीर जादौन को रात में सीने में अचानक तेज दर्द उठा। उन्होंने इसके बाद परिजनों को बताया। रात में ही परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शालीमार गार्डन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि संभावना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन