{"_id":"659ae620a4d04465770becf8","slug":"ghaziabad-news-hindi-decomposed-body-found-in-flat-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सोसायटी में बदबू फैलने से परेशान थे लोग, फ्लैट खोलकर देखा तो मिला सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सोसायटी में बदबू फैलने से परेशान थे लोग, फ्लैट खोलकर देखा तो मिला सड़ा-गला शव
Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
सार
लोगों ने शव से बदबू फैलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोसायटी पहुंचकर सुरक्षागार्ड के सामने फ्लैट का दरवाजा खोला। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी तो बदबू से सभी परेशान हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के एचआरसी अपार्टमेंट में रविवार शाम पांचजन्य देप्यूर्रयास्था (52) का सड़ा गला शव मिला। सोसायटी में आसपास बदबू फैलने पर लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोसायटी के फ्लैट में पांचजन्य देप्यूर्रयास्था अकेले रहते थे। परिवार के लोग बाहर रहते हैं। लोगों ने शव से बदबू फैलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोसायटी पहुंचकर सुरक्षागार्ड के सामने फ्लैट का दरवाजा खोला। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी तो बदबू से सभी परेशान हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। कमरे में जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग सोसायटी में आखिरी बार 25 दिसंबर को देखे गए थे। इसके बाद किसी ने भी उन्हें फ्लैट से बाहर नहीं देखा। पुलिस को कमरे से फोन मिला है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन