फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सीलिंग करने पहुंची टीम तो 25 बकायेदारों ने जमा कराया हाउस टैक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सीलिंग करने पहुंची टीम तो 25 बकायेदारों ने जमा कराया हाउस टैक्स
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की टीम सोमवार को बकायेदारों के भवन सील करने पहुंची तो 31 में से 25 बकायेदारों ने तत्काल बकाया रकम जमा करा दी। निगम ने तीन भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए, वहीं तीन बकायेदारों ने तीन दिन में बकाया जमा कराने का आश्वासन दिया।
नगर निगम की टीम ने मोहन नगर जोन में 3, विजयनगर जोन में 5, सिटी जोन में 7, वसुंधरा जोन में 15 बकाएदारों पर कार्रवाई की। भवनों पर सील लगते देख बकायेदारों ने तत्काल रकम का इंतजाम कर टैक्स जमा कराया। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई टाल दी गई। तीन भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर टैक्स जमा कराने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि निगम के पांचों जोन में वसूली का अभियान चलाया गया। सोमवार को वसुंधरा जोन में 46 लाख, सिटी जोन में 44.66 लाख, कविनगर जोन में 14 लाख, विजयनगर जोन में 14.82 लाख और मोहननगर जोन में 10.64 लाख रुपये की टैक्स वसूली की गई। मंगलवार को भी वसूली अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

इन बकायेदारों ने जमा कराया टैक्स
मोहननगर जोन के इंद्रजीत शर्मा, जमाल अहमद, ओमदत्त शर्मा, विजयनगर जोन में धर्मेंद्र, मेसर्स हेल्थ केयर, मुकेश कुमार, चंद्रभान, नरेंद्र कुमार, सिटी जोन के होटल मेट्रो, वसुंधरा जोन के एपी फार्मा प्रा.लि., संजय कुमार जैन, एपीएच, आंचल कुमार, कर्मयोगी प्रॉपर्टीज, नीता माहेश्वरी, एएन झा, मै.बीनाटोन, एयरटैक प्रा.लि., एसेस सिक्योरिटी, निक्को बिल्डिंग सिस्टम, रिक्मी बायोटैक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed