फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आर्थिक तंगी से परेशान ब्यूटी पार्लर कर्मी ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आर्थिक तंगी से परेशान ब्यूटी पार्लर कर्मी ने दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम के शताब्दीपुरम में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। सोमवार को उसके साथ रहने वाली अन्य युवती कमरे पर पहुंची तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती पंखे से लटकी हुई मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक युवती ने शनिवार या रविवार को आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।

कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रीति वर्मा (22) शताब्दीपुरम में उर्मिला रावत के मकान में किराये पर रहती थीं। प्रीति के चाचा जागृति विहार संजयनगर में रहते हैं जबकि पिता की मौत के बाद से मां अपने मायके शाहजहांपुर में रह रही थीं। प्रीति नोएडा के एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। उसके साथ फतेहपुर निवासी खुशी श्रीवास्तव रहती थी। भाई की शादी के चलते खुशी दो जनवरी को अपने घर चली गई थी। इस दौरान प्रीति घर पर रह गई। सोमवार को खुशी वापस लौटी और दरवाजा खोलने के लिए प्रीति को आवाज दी। कोई जवाब न आने पर उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक कागज पर प्रीती का पेटीएम नंबर और मोबाइल का पासवर्ड लिखा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल का लॉक खोलकर उसमें डायल नंबर मिलाए। संजयनगर निवासी उनके चाचा को पुलिस ने सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रीति का दो महीने पहले नोएडा में सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में उन्हें चोट आई थी और वह बिस्तर पर थी। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रीति का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। उसने आखिरी बार किससे बात की थी, इसका पता लगाया जा रहा है। मोबाइल से आत्महत्या के संबंध में सही का पता चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed