फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अब सिर्फ बाजारों-सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे कूड़ेदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नया गंज में टूटी पड़ी डस्टबिन। - फोटो : GHAZIABAD City
अब सिर्फ बाजारों-सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे कूड़ेदान
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की कॉलोनियां अब डस्टबिन फ्री होंगी। नगर निगम अब घरों से कचरे का कलेक्शन कर सीधे प्रोसेस प्लांट तक पहुंचाएगा। कॉलोनियों में डस्टबिन की जरूरत ही नहीं होगी। बाजारों और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्येक 50 से 100 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। वहीं दुकानदारों के लिए भी डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा।
दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में केंद्र सरकार ने इस बार नए मानकों को शामिल किया है। गाजियाबाद को गारबेज फ्री सिटी बनाने के लिए पहले चरण में कूड़ा घरों को विलोपित किया गया था। निगम ने कवर्ड ट्रांसफर स्टेशन में आधुनिक मशीनों के जरिए इस कचरे को कंप्रेस कर सेनिटरी लैंडफिल साइट तक या फिर वेस्ट प्रोसेस प्लांट तक इसे पहुंचाने का काम शुरू किया। अब कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई है। मानकों के मुताबिक अब कॉलोनियों को न केवल गारबेज फ्री, बल्कि डस्टबिन फ्री भी बनाना है। सरकार की मंशा है कि कूड़ा घरों से निकलकर सीधे प्लांट तक पहुंचे, इसे बीच में डस्टबिन या किसी ढलाबघर पर न डाला जाए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि डस्टबिन अब सिर्फ बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण के नए मानकों के मुताबिक बाजारों में प्रत्येक 50 मीटर से 100 मीटर पर एक डस्टबिन होना अनिवार्य है। इनकी प्रतिदिन सफाई कराया जाना भी जरूरी है। इन मानकों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के नए मानकों के अनुसार बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलोनियों में जो डस्टबिन हैं उन्हें हटाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को मानकों के मुताबिक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed