फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

युवाओं ने विकास, शिक्षा और सुरक्षा के नाम पर दबाया बटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वसुंधरा स्थित दिव्यांग बूथ पर मतदान के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाता एक परिवार। - फोटो : SHAHIBABAD
युवाओं ने विकास, शिक्षा और सुरक्षा के नाम पर दबाया बटन
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकतंत्र के उत्सव में पहली बार आहुति देने वाले युवा मतदाताओं ने जिम्मेदारी से अपना फर्ज निभाया। मतदान शुरू होते ही बूथों पर युवाओं की लाइन लग गई। इनमें ज्यादातर वो मतदाता थे, जो पहले बार वोट डालने पहुंचे थे। युवाओं को टटोला तो विकास, शिक्षा और सुरक्षा के नाम पर उन्होंने मतदान किया। उनके मुद्दे और इरादे साफ थे। आत्मविश्वास से भरे और चेहरे पर मुस्कान लिए वह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। वोट डालने के बाद सेल्फी ली। मुद्दों में युवतियों की प्राथमिकता सुरक्षा रही।

युवतियों ने बगैर किसी डर आने जाने की आजादी मिलने के लिए कानून व्यवस्था पर और काम करने की बात कही। शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकारी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज पर सबसे पहले काम किए जाने की मांग भी की। नए वोटरों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। शहर में यातायात और सड़क संबंधी विकास कार्यों की झलक उनकी बातों में नजर आई। रोजगार की फिक्र हर किसी के जहन में थी। परिजनों के साथ पहुंची युवतियों ने बूथ के बाहर ही परिवार के संग सेल्फी लेकर पलों को कैमरे में कैद किया। आदर्श और पिंक बूथों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया। अधिकांश युवा मास्क लगाने के अलावा ग्लब्स पहनकर भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed