फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दस लाख की कमेटी के विवाद में सराफ की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद। अर्थला में जूलर्स की मौत के बाद मौके पर जमा लोग. - फोटो : SHAHIBABAD
दस लाख की कमेटी के विवाद में सराफ की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला में बुधवार रात करीब पौने दस बजे सराफ प्रदीप वर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। स्कूटी से आए युवकों की उनसे कहासुनी हुई। इसी दौरान उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। राहगीर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे कमेटी का दस लाख रुपये का विवाद सामने आया है। हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर पहले से तैयारी करके आए थे। वे सराफ के आने का इंतजार कर रहे थे। श्याम पार्क निवासी प्रदीप अर्थला के राम नगर में अमित जूलर्स नाम से स्थित अपनी दुकान बंद करके जैसे ही जाटव कॉलोनी पहुंचे, वैसे ही सामने से हमलावर आ गए। वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन्हें देखकर प्रदीप रुक गए। हमलावरों ने उनके पास आकर स्कूटी लगाई। उसके बाद हमलावरों से प्रदीप की कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोग उसी समय चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वे लोग पहुंचे तो प्रदीप लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। लोगों की सूचना पर ही पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर दूर निकल चुके। पुलिस ने सराफ के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सराफ के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका कुछ लोगों से कमेटी का विवाद चल रहा था। यह दस लाख रुपये का था। इसमें कुछ दिन पहले प्रदीप को धमकी दी गई थी। इससे पहले कई बार कहासुनी हो चुकी थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी का विवाद सामने आने के बाद इसी दिशा पर जांच की जा रही है। जिन हमलावरों के बारे में जानकारी मिली है, उनकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों ने घटना को लेकर कुछ लोगों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed