फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फ्रेंडशिप क्लब में जोड़ने के नाम पर युवक से ठगे ४० हजार रुपये दोस्ती क्लब में जोड़ने के नाम पर युवक से ठगे 40 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दोस्ती क्लब में जोड़ने के नाम पर युवक से ठगे 40 हजार रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने युवक को फोन कर लव एंड फ्रेंडशिप क्लब ज्वाइन करने पर क्लब की तरफ से बाइक और हर महीने 40 हजार रुपये देने का झांसा देकर ठग लिया। ठगों ने पीड़ित से छह बार में 40 हजार ले लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की है।
बजरिया में रहने वाले युवक का कहना है कि उनके पास प्रेम शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने पूजा लव एंड फ्रेंडशिप क्लब ज्वाइन करने के लिए कहा और उसके नाम से कूपन निकलने की बात कही। इसके लिए उसे उनके ग्रुप की कोमल मिश्रा से मीटिंग करनी होगी। कॉलर ने युवक को हर महीने 40 हजार रुपये और एक बाइक देने का लालच दिया। युवक का कहना है कि कॉलर ने इसके बाद क्लब की सदस्यता के नाम पर छह बार में 40 हजार रुपये जमा करा लिए। इस प्रक्रिया के बीच प्रेम शर्मा के अलावा अवनीश, कोमल मिश्रा और मिलन कुमार ने उससे संपर्क किया। बाद में कॉलरों की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अमित खारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल नंबर और खाता नंबर के आधार पर ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed