फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चौकीदार को बंधक बनाकर गन्ना तौल केंद्र पर डकैती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चौकीदार को बंधक बनाकर गन्ना तौल केंद्र पर डकैती
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के तलहेटा गांव में छह से अधिक बदमाशों ने गन्ना तौल केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश तौल कांटा उखाडकर गाड़ी में डालकर ले गए। बताया गया कि तौल कांटे की कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक है। चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर बदमाश भाग गए। पुलिस वारदात को चोरी बता रही है।

तलहेटा गांव में मेरठ की नंगलामल शुगर मिल का तौल केंद्र है। केंद्र पर गांव का सोमेश्वर चौकीदारी है। वह रात में केंद्र पर ही रहता है। शनिवार रात को चौकीदार केंद्र पर बने टेंट के अंदर सो रहा था। देर रात छह से अधिक हथियारबंद बदमाश तौल केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने हथियारों के बल पर मारपीट कर चौकीदार को बंधक बनाकर ट्यूबवेल के पास बने कमरे में बंद कर दिया। कांटा उखाड़कर गाड़ी में रख। रविवार सुबह किसान गन्ना केंद्र पर पहुंचे। उन्होने चौकीदार को बंधकमुक्त कराया। इसके बाद चौकीदार ने वारदात की सूचना मिल के अधिकारियों व पुलिस को दी। एसएचओ मुनेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed