फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लुधियाना में वारदात कर लौटते वक्त नोएडा क्राइम ब्रांच ने पकड़े थे चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news - फोटो : GHAZIABAD City
लुधियाना में वारदात कर लौटते वक्त नोएडा क्राइम ब्रांच ने पकड़े थे चोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। एटीएम हैकर्स को रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में नोएडा के डीसीपी क्राइम अभिषेक ने मंगलवार सुबह इंदिरापुरम थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि अगस्त में वह लुधियाना में एटीएम से कैश चोरी कर लौट रहे थे, लेकिन नोएडा क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने एक रात हिरासत में रखकर छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी की। अगले दिन 25 लाख रुपये, चोरी की कार और हैकिंग डिवाइस लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। बयान दर्ज करने के बाद डीसीपी नोएडा लौट गए।
गाजियाबाद में तैनात रहे पुलिसकर्मी का नाम आया सामने
रिश्वत लेकर हैकर्स को छोड़ने में नोएडा के जिस इंस्पेक्टर का नाम सामने आया है, वह गाजियाबाद में बतौर दरोगा रह चुका है। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान भी उसके कई कारनामे सामने आए थे। बताया गया कि इस इंस्पेक्टर का तबादला अब नोएडा से भी हो चुका है। लिहाजा अब उसे बुलाकर बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन

हैकिंग डिवाइस के इस्तेमाल का भी अंदेशा
रिश्वत लेकर छोड़ते वक्त नोएडा पुलिस ने हैकिंग डिवाइस भी अपने पास रख ली थी। आरोपियों ने छूटने के बाद नए सिरे से सॉफ्टवेयर आदि जुटाए और अपने धंधे में जुट गए। वहीं, पुलिस महकमे में यह भी चर्चा है कि नोएडा पुलिस ने गिरोह के अन्य साथियों केजरिये डिवाइस का दुरुपयोग भी किया था। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े अफसरों की मिलीभगत की भी अंदेशा
चर्चा है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी की सरपरस्ती के बिना ऐसा करना संभव नहीं है। भ्रष्टाचार के इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा डीसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed