फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ओमिक्रॉन संक्रमितों का संतोष और यशोदा अस्पताल में होगा इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ओमिक्रॉन संक्रमितों का संतोष और यशोदा अस्पताल में होगा इलाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों के इलाज के लिए अभी दो अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार विदेश से आने वाले संक्रमितों को निशुल्क भर्ती करने के लिए पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल और भुगतान करने वालों के लिए यशोदा अस्पताल को चयन किया गया है। शासन से मिली सूची में शामिल लोगों से विभाग की ओर से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अभी तक 986 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला है।
आरडब्ल्यूए-एओए बाहर से आने वालों की देगी जानकारी
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को विभागीय बैठक की गई। जिले में कार्य कर रही 447 निगरानी समिति को अलर्ट किया गया है। समिति बाहर से यात्रा कर गांव व शहर में पहुंचने वालों की जानकारी देगी। बैठक में पुलिस, आरडब्ल्यूए और अन्य विभागों से सहायता लेने की योजना बनाई गई है। आरडब्ल्यूए और एओए अपनी सोसायटी में विदेश से यात्रा कर पहुंचने वालों की जानकारी देगी। एएनएम व आशा कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक करेंगी। शिक्षा विभाग में बीएसए को पत्र लिखकर स्कूलों में नोडल अधिकारी बनाने को कहा गया है। बैठक में सभी विभागों को लेकर पहले ही तरह फिर से कोविड हेल्प डेस्क बनाने को लेकर पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइवेट टैक्सी वाले भी देेंगे सूचना
जल्द ही टैक्सी एजेंसी के जिला स्तर के अधिकारी के साथ बैठक कर प्रतिदिन की जानकारी देने को कहा जाएगा। विदेश से यात्रा कर जिले में पहुंचने वाले यात्रियों की सूची शासन स्तर से उपलब्ध कराई जा रही है। टैक्सी चालकों से भी यात्रियों की जानकारी ली जाएगी। विदेश से यात्रा कर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिकांश लोग टैक्सी हायर करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed