फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद: तबादले पर बिफरे इंस्पेक्टर ने जीडी में लिखा- न नौकरी की जरूरत है न तनख्वाह की

Mon, 15 Nov 2021 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 01:45 AM IST
सार

इंस्पेक्टर का कहना है कि मुठभेड़ के बाद लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर व हिंदू संगठनों द्वारा उनका सम्मान करने के कारण उन्हें थाने से हटाया गया है। उन्होंने सम्मान करने के लिए किसी को नहीं बुलाया था। लोग खुद थाने आए थे।

विज्ञापन
ghaziabad news
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुठभेड़ में सात पशु तस्करों को पैर में एक ही जगह गोली लगने के मामले में किरकिरी होने पर लोनी बॉर्डर थाने के प्रभारी पद से हटाए गए इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी कार्रवाई से बिफर गए हैं। एसएसपी पवन कुमार का आदेश न मान वह छुट्टी पर चले गए। इससे पहले जीडी में तस्करा लिखा दिया, कार्रवाई से मनोबल गिरा है, मानसिक स्थिति ठीक नहीं, घर जा रहा हूं, न नौकरी की जरूरत है न तनख्वाह की, मानसिक रूप से ठीक होने तक मुझे कार्यमुक्त रखा जाए। इस पर एसएसपी का कहना है कि इंस्पेक्टर गैर हाजिर हुए तो अनुशासनहीनता माना जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी पवन कुमार ने उन्हें शनिवार को लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी के पद से हटाकर इंदिरापुरम थाना का निरीक्षक अपराध बनाया था। इसके आदेश पर वह इंदिरापुरम थाना में ज्वाइन करने नहीं गए। उन्होंने रात दस बजे जीडी में तस्करा डाला और घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तस्करे की जानकारी पर अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की और उनसे कहा कि वह ड्यूटी ज्वाइन कर लें, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी।
विज्ञापन


जांच कराए बगैर कार्रवाई क्यों की?
इंस्पेक्टर का कहना है कि मुठभेड़ के बाद लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर व हिंदू संगठनों द्वारा उनका सम्मान करने के कारण उन्हें थाने से हटाया गया है। उन्होंने सम्मान करने के लिए किसी को नहीं बुलाया था। लोग खुद थाने आए थे। अफसरों को इसमें कुछ गलत लगा तो पहले जांच कराते, फिर कार्रवाई करते।उन्होंने लोगों से कहा था कि वह उनका नहीं, एसएसपी का सम्मान करें, लेकिन लोग नहीं माने। अफसरों के मनाने के सवाल पर कहा कि जब मनोबल ही गिर गया है तो ड्यूटी कैसे ज्वाइन कर सकते हैं? इसलिए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता का मामला बनेगा - एसएसपी
रवानगी करने के बाद इंस्पेक्टर के ड्यूटी ज्वाइन न करने की सूचना मिली है। अगर वह गैरहाजिर होतेे हैं तो अनुशासनहीनता के आरोप में रिपोर्ट लेकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नौकरी करने का मन न होने को इस्तीफे के रूप में जोड़कर नहीं देखा जा सकता। अगर वह इस संबंध में कुछ लिखकर देंगे तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अगर तबादला होने से उनका मनोबल गिरा है तो वह अपना मनोबल ऊंचा रखें, क्योंकि ट्रांसफर एक प्राशासनिक प्रक्त्रिस्या है। इंस्पेक्टर ड्यूटी ज्वाइन करें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। - पवन कुमार, एसएसपी


मुठभेड़ पर उठे थे सवाल, किरकिरी हुई थी
लोनी बॉर्डर पुलिस ने पशु कटान की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह बेहटा हाजीपुर के गोदाम पर छापा मारा था। पुलिस ने दावा किया था कि तस्करों से मुठभेड़ हो गए। सात तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुए। उधर, इस मुठभेड़ पर सवाल उठे तो पुलिस की किरकिरी हुई। कारण यह था कि सातों तस्करों के पैर में एक ही जगह गोली लगी। पुलिस ने 13 राउंड फायर किए थे। तस्करों ने सात राउंड फायर किए लेकिन एक भी गोली पुलिसवालों को नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed