फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर की दोस्ती, बाद में दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर की दोस्ती, बाद में दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पहले फेसबुक पर दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

थानाक्षेत्र के गांव में एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ रहती है। काफी समय से महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। बताया कि कुछ समय पहले महिला की दोस्ती फेसबुक पर एक युवक से हुई थी। युवक ने अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इसके बाद दोनों की फोन पर बात शुरू हुई। युवक ने महिला से शादी करने का वायदा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला का अश्लील वीडियो पर भी बना लिया। महिला को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है और उसने अपना धर्म छिपाया। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद उर्फ अभी निवासी कस्बा जमालपुर, अलीगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म व एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed