{"_id":"61819db3edc6d236cd4779c5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228795618","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के इलाज में लिया 1.56 लाख अधिक, जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के इलाज में लिया 1.56 लाख अधिक, जांच का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के इलाज में लिया 1.56 लाख अधिक, जांच का निर्देश
गाजियाबाद। कोरोना के इलाज में अधिक वसूली की शिकायत सामने आ रही है। गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पत्नी के इलाज में दस दिन का बिल तीन लाख से अधिक लिया गया। पीड़ित ने शासन के जारी निर्देश के अनुसार 1.56 लाख रुपये अधिक वसूलने का आरोप लगाते हुए जिलािधकारी से शिकायत की है। मामले की जांच करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिया है।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी को जांच सौंपी है। दादरी के बादशाह नगर निवासी तेजपाल ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी कोरोना संक्रमित हुई थीं। उन्हें इलाज के लिए वसुंधरा के प्रेम धर्म अस्पताल में एक मई को भर्ती कराया था। स्वस्थ होने के बाद दस मई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। आरोप है कि दस दिन में इलाज का खर्च अस्पताल प्रबंधन ने 313987 रुपये लिए। तेजपाल का कहना है कि शासन से कोविड की गाइडलाइन जारी होने के बावजूद 1.65 लाख रुपये अधिक वसूल किए गए। बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।
कोरोना के इलाज में अधिक वसूली की अब तक 45 शिकायत प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक अधिकांश मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। सात मामले रह गए हैं, उनके दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।