{"_id":"61770cdaef5f8a4de94e86c5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228341037","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहानंद योगी आदित्यनाथ के आवास पर करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहानंद योगी आदित्यनाथ के आवास पर करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसिंहानंद योगी आदित्यनाथ के आवास पर करेंगे आमरण अनशन
गाजियाबाद। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि ने सोमवार को शिव शक्तिधाम डासना में पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट लगाने के विरोध में ऑनलाइन प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर आमरण अनशन करने की घोषणा की।
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से योगी आदित्यनाथ के साथ हैं और आगे भी समर्थन करते रहेंगे, लेकिन राजनीति से प्रेरित पुलिस शिवशक्ति धाम को उजाड़ने की कोशिश कर रही है यह असहनीय है। उनका आरोप है कि पुलिस उनकी हत्या कराना चाहती है, जिसके लिए उसे मोटी रकम मिली है।
40 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कोई मंदिर परिसर में घुस कर हत्या का प्रयास करके चला जाता है लेकिन उसका सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। वहीं पूजा करने या अन्य किसी कार्य के लिए जो हिंदू आते हैं उनको पुलिस घुसने नहीं देती है। इसका विरोध मैं करता हूं, जिसके कारण पुलिस मुझ पर गुंडा एक्ट लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्वामी नरेशानंद पर हमले के बाद उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे थे लेकिन योगी जी के लिए और कुछ विधायकों के कहने पर हमने आंदोलन को रोक दिया था। लेकिन जिस तरह अब पुलिस मुझ पर झूठी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है तो मुझे भी अब कुछ करना होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को डीएम से मिलकर इस मामले में न्याय की मांग करेंगे अगर प्रशासन ने भी सुनवाई नहीं की तो अगले हफ्ते से योगीजी के आवास पर आमरण अनशन करेंगे।