फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मंगलसूत्र उड़ाने वाले गैंग की दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मंगलसूत्र उड़ाने वाले गैंग की दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के बाजार में खरीदारी करते वक्त मंगलसूत्र साफ करने वाले गैंग की दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी महिलाओं की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी काजल और पूजा शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चार महिलाओं का गैंग वारदात कर रहा था। फरार दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।
पुराना विजयनगर निवासी गोविंद की पत्नी आरती का कहना है कि वह रविवार को अपनी बहन पूजा, पड़ोसन गीता के साथ विजयनगर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान चार महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र साफ कर दिया। चार महिलाओं को भागता देख उन्हें शक हो गया और शोर मचा दिया। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सकीं। वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं तो चार संदिग्ध महिलाओं में से दो महिलाएं बैठी मिलीं। उन्हें लोगों ने पकड़ा था।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं ने थाना फेस-2 नोएडा के भंगेल निवासी समिता देवी का मंगलसूत्र भी चोरी किया था। समिता भी अपनी सहेलियों के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ से घेरकर साफ करती थी मंगलसूत्र
पुलिस के मुताबिक गैंग की चारों महिलाएं बाजार में खरीदारी करने आने वाली उस महिला को निशाना बनाती थी, जो जेवर पहने हुए होती थी। इसके बाद चारों महिलाएं उस महिला को घेरकर खड़ी हो जातीं और बातों में उलझाकर व धक्कामुक्की करके जेवर साफ कर देतीं। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि फरार दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed