{"_id":"6165f2718ebc3e1a244e2dea","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227611346","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में चल रही नकली लुब्रिकेंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में चल रही नकली लुब्रिकेंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में चल रही नकली लुब्रिकेंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद। पुराने इंजन ऑयल को फिल्टर कर नामी कंपनियों का नकली लुब्रिकेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर क्राइम ब्रांच ने संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह फैक्टरी गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद की सीमा पर कविनगर के लालकुआं के एक घर में चल रही थी। मौके से करीब 4 करोड़ रुपये का नकली इंजन ऑयल और टूटी ऑयल बरामद हुआ है। इसके अलावा मसूरी तथा हापुड़ के पिलखुवा में भी नामी कंपनियों के डिब्बे, ढक्कन और पाउच बनाने की फैक्टरी भी पकड़ी गई है। पुलिस की टीमें तीनों स्थानों पर बरामद माल का रिकॉर्ड तैयार कर रही हैं।
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि नकली लुब्रिकेट्स बनाने वाली फैक्टरी में हूबहू असली कंपनी की तरह माल की पैकिंग की जा रही थी। क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें अभी गिरोह पर काम कर रही हैं। बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बढ़ सकती है।
पुलिस के मुताबिक नामी कंपनियों का नकली इंजन, 2-टी व 4-टी ऑयल निर्धारित कीमत से कम कीमत में बिकने की सूचना मिली थी। इसी बात से शक गहराया और कंपनियों से रेट लिस्ट का मिलान किया गया। न्यूनतम कीमत से भी कम कीमत में ऑयल मिलने की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और नकली फैक्टरी तक पहुंच गई।