फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कहीं ताला मिला तो कहीं दोपहर दो बजे से पूर्व चला गया स्टाफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
विजय नगर में रेलवे रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच के लिए बैठा लैब टेक्नीशियन
कहीं ताला मिला तो कहीं दोपहर दो बजे से पूर्व चला गया स्टाफ
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों के इलाज पर स्वास्थ्य विभाग आंकड़ेबाजी से खेल कर रहा है। इस खेल की जानकारी सीएमओ और प्रशासन के अधिकारियों को भी नहीं है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया तो आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की हकीकत सामने आ गई। किसी केंद्र पर ताला लटका मिला तो किसी स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ दो बजे से पहले ही चला गया था। हालांकि दावा किया गया कि 66 केंद्रों (50 नगरीय और 16 ग्रामीण) में मेले का आयोजन हुआ और 110 डॉक्टरों ने 2210 मरीजों का इलाज किया।
दोपहर 01:25 बजे : विजय नगर प्रथम स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला
विजय नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम पर ताला लटका मिला। पास के एक दुकानदार ने बताया कि भाई रविवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बंद रहते हैं। अगर इलाज कराना है तो एमएमजी चले जाओ। जब उनसे बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा है तो दुकानदार बोला कि जाओ करा लो इलाज, बंद गेट ही इलाज कर देगा।
विज्ञापन

दोपहर 01:39 बजे : स्टेशन रोड पर हो रही थी कोरोना की जांच
विजय नगर सेक्टर नौ में स्टेशन रोड पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास बने स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर नहीं था। केंद्र पर मौजूद एलटी कृष्णकुमार कोरोना की जांच कर रहे थे, जबकि इंटर कॉलेज में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी परिसर में पढ़ाई कर रहे थे। एलटी ने मेला लगने की जानकारी से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 02:44 बजे : स्वास्थ्य केंद्र दीनदयाल पुरी में हो रही थी पुताई
नंदग्राम के दीनदयाल पुरी स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के भवन मालिक बाहर बैठे थे, जबकि एक मजदूर भवन की पुताई में लगा था। भवन स्वामी ने बताया कि यहां पर डॉक्टर नहीं आते हैं, लेकिन अभी सीएमओ आए थे, उनके जाने के बाद केंद्र का स्टॉफ भी चला गया, अब सोमवार को ही मिलेंगे।
दोपहर 02:49 बजे : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका मिला ताला
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर एक महिला ने बताया कि आज इतवार है, सब जल्दी चले गए। अभी कुछ बड़े साहब लोग आए थे। उनके जाने के बाद और स्टाफ भी चला गया। महिला ने कहा कि यहां पहले इलाज होता था, लेकिन अब तो सिर्फ टीका लगता है।

स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
मैंने दो से ढाई बजे के बीच स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था। विजय नगर केंद्र बंद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेले का समय सुबह 10 से शाम चार बजे का समय है। अगर केंद्र समय से पहले बंद हुए हैं तो सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
डॉ भवतोष शंखधार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed