फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लाठी से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर की गई थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लाठी से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। दोस्त की मौत पर शोक जताने बसंतपुर सैंथली में आए मेरठ निवासी मूलचंद यादव (45) की लाठी से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। मूलचंद का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर ट्यूबवेल के हौद में पड़ा मिला था। मृतक के भाई सोनू यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना हस्तिनापुर, मेरठ के गांव अफजलपुर उरानी नंगला निवासी सोनू यादव के मुताबिक उनके भाई मूलचंद यादव करीब 10 साल पहले मुरादनगर की देवतारा कंपनी में नौकरी करते थे। वहां बसंतपुर सैंथली निवासी सहकर्मी मुनेश से उनकी दोस्ती हो गई थी। दोस्त होने के कारण दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। बीमारी के चलते 10 सितंबर को मुनेश का देहांत हो गया था। दोस्त की मौत का पता लगने पर मूलचंद यादव करीब एक सप्ताह पहले बसंतपुर सैंथली आए थे। वह मुनेश के भाई योगेश के साथ उसकी दुकान पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन

योगेश बोला- रात में मूलचंद को दुकान पर छोड़ा था घटना का पता लगने पर पुलिस ने योगेश से पूछताछ की। उसने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह मूलचंद को दुकान पर छोड़कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान पर आया तो मूलचंद वहां नहीं था। तलाश करने पर उसका शव गांव के बाहर मदन त्यागी की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। शव के पास टॉर्च भी पड़ी थी। योगेश का कहना है कि मूलचंद ट्यूबवेल पर कैसे पहुंचा, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मूलचंद और उनका दोस्त मुनेश दोनों अविवाहित थे। 10 वर्षों से मूलचंद का बसंतपुर सैंथली में आना-जाना था। दोनों दोस्तों की किसी से कोई रंजिश भी नहीं बताई गई है। जिससे संबंधों को लेकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनको तस्दीक किया जा रहा है। दुकानदार योगेश से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed