{"_id":"6160a1f18ebc3ec240436784","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227370627","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते का मामा तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते का मामा तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते का मामा तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म
गाजियाबाद। रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रिश्ते के मामा द्वारा दिल्ली की युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि 2018 में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे यातनाएं देता रहा। पीड़िता ने दिल्ली में शिकायत दी, जहां से मामला गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया गया। नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर गोंडा निवासी राजकुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
मंडावली दिल्ली निवासी युवती का ने बताया कि राजकुमार 2017 में उसके घर आया और उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पिता से 6 लाख रुपये ले गया। फरवरी 2018 में वह फार्म भरवाने के बहाने उसे लखनऊ ले गया। वहां उसने तैयारी कराने के लिए उसका एडमिशन एक इंस्टीट्यूट में करा दिया। आरोप है कि राजकुमार झांसा देकर उसके पिता से 3 लाख रुपये और ले गया। युवती का आरोप है कि अप्रैल 2018 में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद ब्लैकमेल करके आए दिन दुष्कर्म करता था। अप्रैल 2021 में आरोपी उसे गाजियाबाद ले आया और नंदग्राम में किराए के मकान में रहने लगा। यातनाओं से तंग आकर वह 25 अगस्त को भागकर दिल्ली अपने घर पहुंच गई।
वापस न आने पर फोटो सार्वजनिक करने की दे रहा था धमकी
युवती का कहना है कि घर आने के बाद आरोपी उसे लगातार फोन करने लगा और वापस न आने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। बात न मानने पर वह दिल्ली से उसे अगवा करने की धमकी भी दे रहा था।