फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

30345 ने लगवाया भरोसे का टीका, लक्ष्य रहा अधूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घंटाघर रामलीला मैदान में वैक्सीन लगवाती युवती। संवाद
30345 ने लगवाया भरोसे का टीका, लक्ष्य रहा अधूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेगा टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 30345 लोगों को भरोसे का टीका लगाया गया। हालांकि अभियान में तय लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग पूरा नहीं कर पाया। अधिकारियों का कहना है कि मॉल आदि स्थानों पर लोगों ने टीका लगवाने में कम रुचि दिखाई।
जिले में 169 सरकारी और 11 निजी केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान की शुुरुआत की गई। दोपहर तीन बजे तक 25 हजार लोगाें ने टीकाकरण कराया। इसके बाद दिन का कुल टीकाकरण 30345 पर आकर रुक गया। जिले को अभियान के लिए 45 हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य था। इससे पहले गाजियाबाद जिले में एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। अभियान के बाद जिले में वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या 2090125 हो गई है, जबकि दूसरी डोज लेने वाले लोग महज 858320 ही हैं। सभी जगह शुक्रवार सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मॉल और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने टीकाकरण में कम रुचि दिखाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के एक दिन पहले लोगों को जागरूक भी किया गया था।
विज्ञापन

सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने किया सहयोग :
मेगा टीकाकरण अभियान के लिए सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने सहयोग किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने लाजपतनगर और जटवाड़ा में शिविर आयोजित किया। इसके अलावा नंदग्राम के उत्तरांचल नगर में एसबीएन डिग्री कॉलेज में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन विधायक सुनील शर्मा के प्रतिनिधि विजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed