फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोन माफिया समेत 14 पर पौने तीन करोड़ के फर्जीवाड़े का केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोन माफिया समेत 14 पर पौने तीन करोड़ के फर्जीवाड़े का केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोन माफिया लक्ष्य तंवर का एक और कारनामा सामने आया है। उसने अपने जानकार के मकान की रजिस्ट्री 50 लाख के लोन के लिए बंधक रखवाई, लेकिन उस पर पौने तीन करोड़ का लोन निकलवा लिया। बैंक से नोटिस मिलने पर मकान मालिक सतीश चंद्र गर्ग निवासी कविनगर ई-ब्लॉक को फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने लक्ष्य तंवर व तीन बैंक प्रबंधकों समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
कविनगर ई-ब्लॉक निवासी सतीश चंद गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2015 में लक्ष्य तंवर राधे ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर विशाल गोयल निवासी गुलमोहर एंक्लेव को उनके पास लेक आया। लक्ष्य ने कहा कि विशाल गोयल उसका अच्छा दोस्त है और उसे 50 लाख का लोन कराना है। बैंक में बात हो चुकी हैं, लेकिन बैंक में बंधक रखने के लिए संपत्ति की जरूरत है। उसने कहा कि विशाल ने पिलखुवा में एक जमीन खरीदी है, जिसकी रजिस्ट्री 3-4 महीने में हो जाएगी। इसके बाद वह अपनी संपत्ति बंधक रखवा देगा। सतीश चंद गर्ग का कहना है कि लक्ष्य तंवर के बार-बार कहने पर उन्होंने कविनगर स्थित अपने मकान की रजिस्ट्री सिर्फ 50 लाख के लोन के लिए पीएनबी की चंद्र नगर शाखा में बंधक रखवा दी। चार महीने बाद उन्होंने अपनी रजिस्ट्री वापस मांगी तो दोनों टरकाने लगे। एक सितंबर 2017 को उनके पास बैंक से नोटिस आया, जिसमें 2.75 करोड़ रुपये के लोन का हवाला था। बाद में पता चला कि बैंक प्रबंधक रामनाथ मिश्रा, लोन मैनेजर तारिक हसन, लक्ष्य तंवर और विशाल गोयल ने मिलकर उनकी संपत्ति पर 50 लाख की बजाय पौने तीन करोड़ का लोन निकलवा लिया।
विज्ञापन

प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी खत्म नहीं की गारंटी
शिकायत करने पर विशाल गोयल ने कंपनी के लैटर पेड पर लिखकर दिया कि वह 31 दिसंबर 2017 तक बैंक का सारा पैसा चुकाकर उनकी रजिस्ट्री वापस कर देगा। विश्वास दिलाने के लिए उसने 2.75 करोड़ का चेक भी भी दिया। इसके बाद उन्होंने 7 जुलाई 2018 को तत्कालीन बैंक प्रबंधक उत्कर्ष कुमार व लोन मैनेजर प्रियदर्शिनी कश्यप को लोन की गारंटी खत्म करने का प्रार्थना-पत्र दिया, लेकिन उनकी गारंटी खत्म करने की बजाय बैंक अधिकारियों ने विशाव गोयल की फर्म को 11 बार रीस्ट्र्क्चर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एसपी सिटी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर, उसकी पत्नी प्रियंका तंवर, लक्ष्य के साथी विशाल गोयल, बैंक प्रबंधक रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार व अनुपम शाह, लोन मैनेजर तारिक हसन और प्रियदर्शिनी कश्यप के अलावा सुनील कुमार, गणेश ट्रेडिंग कंपनी, काश इंडस्ट्रीज, वुड एंड ब्रिक्स, रौनक इंडस्ट्रीज व बालाजी इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि लक्ष्य तंवर जेल में बंद है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed