फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शांतिनगर मामले में पूर्व पार्षद सहित एक दर्जन पर दर्ज होगा मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शांतिनगर मामले में पूर्व पार्षद सहित एक दर्जन पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के शांतिनगर में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन पर कब्जा कर बेचने और अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। कमेटी के पूर्व पार्षद ओम त्यागी सहित एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाए जाने के बाद नगर आयुक्त ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर सभी आरोपियों को गिरोहबंदी में निरुद्ध करने की संस्तुति डीएम राकेश कुमार सिंह से की र्गई है।
नंदग्राम के शांतिनगर में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र और उससे सटी नगर निगम की जमीन को बेचने का कई लोगों पर आरोप लगा। मामले की पूर्व में हुई जांच के बाद निगम की जमीन पर 101 मकान का निर्माण होने की बात सामने आई। फिर निगम की टीम ने 14 अवैध मकानों को तोड़कर जमीन पर कब्जा पा लिया। बाकी करीब 3.51 करोड़ की जमीन को निगम खाली नहीं करा पाया। मामले में हंगामे के बाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने डीएम से संस्तुति लेकर जांच कमेटी बनाई। टीम में शामिल अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सहित अन्य ने 52 परिवारों के बयान दर्ज किए। समिति की जांच में अवैध कब्जे की बात सामने आने पर नगर आयुक्त ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेजने के साथ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से की जाएगी भरपाई
मामले में निगम को हुए 3.50 करोड़ के नुकसान की आरोपियों से भरपाई की जाएगी। मामले की विभागीय जांच में अगर कोई कर्मचारी के शामिल होने की बात सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed