{"_id":"615b54308ebc3e61eb247e10","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2271386163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला फैक्टरी पर डीजीजीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला फैक्टरी पर डीजीजीआई का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पान मसाला फैक्टरी पर डीजीजीआई का छापा
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पान मसाला फैक्टरी पर डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई की चल रही है।
डीजीजीआई की टीम को पान मसाला फैक्टरी में बड़ी टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने कंपनी की रेकी शुरू की। मौके पर पहुंची टीम ने माल की खरीद फरोख्त के दस्तावेज, चेकबुक, बिल बुक, लैपटॉप और कंप्यूटर की जांच की। देर रात तक विभाग की कार्रवाई जारी थी। सभी कर्मचारियों से भी अधिकारियाें ने पूछताछ की और माल के ई-वे बिल भी चेक किए। फैक्टरी के स्टॉक की जांच की भी अधिकारियों ने जांच की है। करीब दो घंटे तक गोदाम की जांच अधिकारियों ने की। अधिकारी जांच के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क से डाटा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। विभाग के अधिकारियों ने अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। मौके से जुटाए गए दस्तावेजों की जांच में अधिकारियों को दो से तीन दिन लग सकते हैं। लगभग तीन साल पहले फैक्टरी पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा था। तब पान मसाला फैक्टरी में अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। डीजीजीआई की टीम कंपनी के डीलर्स से भी पूछताछ कर सकती है। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी।