फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लूट कर सोसायटी में घुसे बदमाश ने सिर मारकर शीशा तोड़ा, नस काटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कविनगर एच ब्लॉक में पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश ने काटी नस।
लूट कर सोसायटी में घुसे बदमाश ने सिर मारकर शीशा तोड़ा, नस काटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लूटपाट कर कविनगर एच-ब्लॉक में घुसे तीन बदमाशों में से दो को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा भाग गया। पकड़े गए एक बदमाश ने भीड़ से बचने के लिए अपने सिर से कार का शीशा तोड़ दिया और जेब में रखे ब्लेड से हाथ-पैर की नस काट ली। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाश के साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एच-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे तीन संदिग्ध युवक एच ब्लॉक का गेट फांदकर सोसायटी में घुस आए। इसी बीच कुछ लोग तीनों युवकों को ढूंढते हुए सोसायटी में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विवेकानंद नगर चौराहे पर एक युवक से लूटपाट की और फिर उस पर सरिये से हमला कर दिया। लोगों ने घेराबंदी की तो दो युवक नजर आ गए, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़े गए युवक को पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस देख कार के नीचे छिप गया था बदमाश
परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस जा चुकी थी, जबकि वह आरडब्ल्यूए के कुछ सदस्यों के साथ सोसायटी के गेट पर थे। इसी दौरान एक युवक कार के नीचे दिखाई दिया। उसे बाहर निकाला तो वह खुद को बेकसूर बताने लगा। लोगों को गुमराह करने के लिए वह उनसे नौकरी मांगने लगा। कहा कि वह उनकी कार भी साफ कर देगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का कहना है कि लोगों ने तीसरे युवक को घेरा हुआ था। एकाएक उसने पास खड़ी कार में सिर मारकर शीशा तोड़ दिया और दूसरी कार पर चढ़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, लोगों ने उसे फिर से पकड़ लिया। ब्लेड मार लेने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि कुछ गिरोह के बदमाश नशे में वारदात करते हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने कुछ साथियों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed